जनसुनवाई के दौरान स्टेशन रोड गली में निवासरत गरीब महिला संगीता मिश्रा अपने चार वर्षीय बालक अनुराग मिश्रा के साथ कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष पहुंचीं और उन्होने बताया कि उनकी बेटी अंजली मिश्रा का नाम पूर्व में कावस जी स्कूल की कक्षा पहली में दर्ज था किन्तु बाद में बच्ची का नाम काट दिया गया। जिसपर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्ची का नाम स्कूल मे दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने अनुराग को दुलार कर टाफी भेंट कर प्रोत्साहित किया गया
