कटनी( 06 फरवरी )- विकास यात्रा के अवसर पर जिले में आयुष मेलों से 5 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से निःशुल्क औषधियां वितरित की गई एवं उपचार की सलाह दी गई।
जिला आयुष अधिकारी रितु द्विवेदी ने बताया कि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक संदीप जायसवाल और बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने आयुष मेला का शुभारंभ किया। यह मेला संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा में आयोजित आयुष मेला में 566, विकासखंड बड़वारा के आयुष मेला में 783, बहोरीबंद विकासखंड के आयुष मेला में 853, विजयराघवगढ़ विकासखंड के आयुष मेला में 990, ढीमरखेड़ा के आयुष मेला में 426 तथा रीठी के आयुष मेला में 1 हजार 116 मरीजों को उपचार परामर्श और औषधियां प्रदान की गई।
आयुष मेले के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। जहां स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी, टेलीमेडिसिन, त्रिकुट स्टॉल, प्रिवेन्टिव क्योर स्टॉल जन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
