सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नर्मदांचल के प्रसिद्ध संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा के मेला का शुभारंभ शनिवार की शाम को विधिविधान से हुआ। मेला रंगमंच स्थल पर फीता काट कर विधायक डा सीतासरन शर्मा ने मेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक डा शर्मा ने संत श्रीरामजी बाबा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेला सफल होने की शुभकामनाएं दी। रंगमंच पर रामजी बाबा के चित्र पर माल्यापर्ण करने के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं समाधि के महंत ने रामजीबाबा के जीवन के द्वारा की जाने वाली गुरूभक्ति के बारे में विस्तार से बताया। आचार्य पं सोमेश परसाई
ने संतों की महिमा बताई। इस मौके पर समाधि स्थल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सीएमओ श्री नवनीत पांडेय, पार्षदगण तथा शहर काजी हाजी अशफाक अली, महेंद्र यादव, अजय सैनी, मनोहर बड़ानी के साथ ही शहर के अनेक नागरिक शामिल रहे।

