• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रामजी बाबा मेले में दुकान आवंटन को लेकर मचा जमकर बवाल, बैठक कर बनाए दिशा निर्देश , दुकानदार को अपनी दुकान पर आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नम्बर करना होगा चस्पा, मेला ग्राउंड पर क्रिकेट पिच की जगह घेरे जाने से जगह कमी का मामला भी आया सामने —

by Manish Gautam Chiefeditor
February 2, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम । नर्मदांचल का प्रसिद्ध धार्मिक सद्भावना का प्रतीक संत शिरोमणि रामजी बाबा मेले का 4 फ़रवरी को शुभारंभ होना है, जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा गुप्ता ग्राउंड पर मेला आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 2 व 3 फरवरी को दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होना है । गुरुवार को दुकान आवंटन को लेकर भारी बवाल रहा जिस पर निर्णय हुआ कि सभी दुकान लेने वाले आवेदकों के आधार कार्ड जमा कराए जाएंगे दुकान पर आधार कार्ड मोबाइल नंबर और संबंधित का फोटो चस्पा कराया जाएगा। एक से ज्यादा दुकानें लेने वाले और दुकान लेकर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नगर पालिका प्रशासन ने जिसको लेकर मेले में दुकान आवंटन के लिए व्यवस्था निर्धारित कर दी है। अब एक आधार कार्ड पर एक ही दुकान आवंटित होगी। इसके अलावा एक से ज्यादा दुकानें लेने का मामला सामने और दुकान लेकर दूसरे को ज्यादा कीमत में देने की शिकायत की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
नगरपालिका प्रशासन ने इस मामले सख्त निर्णय लेते हुए सभी दुकानदारों को इस मामले ताकीद कर दिया है। वहीं मेला ग्राउंड पर क्रिकेट पिच के लिए स्थान घेरे जाने से ग्राउंड पर दुकानों की

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230202-WA0111.mp4

अधिकता से जगह की कमी का मामला भी इस दौरान सामने आया। रामजी बाबा समाधि के महंत परिवार के सदस्य डॉ विजयदास महंत ने बताया कि उक्त ग्राउंड को गुप्ता परिवार द्वारा रामजी बाबा मेले के आयोजन के लिए दान किया गया है, यह धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है,सभी को मेले के भव्य और सफल आयोजन के लिए सहयोग करना चाहिए।उल्लेखनीय है कि मेला स्थल पर दुकान आवंटन को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। मेला स्थल पर दलालों की भी सक्रियता बातें आम हो रही थीं। इन सबके चलते विवाद की स्थिति बनी थी। दुकान

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230202-WA0110.mp4

आवंटन के लिए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिए गए हैं इन निर्णयों में एक निर्णय यह भी हुआ है कि सबसे पहले शहर के स्थानीय दुकानदारों को जिनके पास पुरानी रसीदें मौजूद है उन्हें दुकान का आवंटन किया जाएगा और जब उनका आवंटन पूरा हो जाएगा और दुकाने शेष बचेंगे तब बाहर के दुकानदारों को दुकानों का आवंटन होगा। एआरआई ओपी रावत ने बताया कि रामजी बाबा मेले में करीब 417 दुकानें लगाई जाना है जिनका लेआउट पिछले दिनों हो चुका है अब दुकान आवंटन का काम चल रहा है। करीब अब तक 200 नए दुकानदारों के आवेदन भी आए हैं। ईई रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि गत वर्ष प्रशासन काल में 372 दुकानें लगी थी और नगर पालिका को 35 लाख 25 हज़ार 900 रुपए की आय हुई थी।सीएमओ नवनीत पांडे ने कहा कि दुकान आवंटन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है दुकान आवंटन के लिए जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनका पालन कराया जाएगा। इस बार मेले में वाहन पार्किंग का ठेका शिवा कुचबंदिया के नाम पर अधिकतम बोली 1लाख 1हज़ार में हुआ है। 6 व्यक्ति वाहन पार्किंग ठेका नीलामी में शामिल हुए थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर श्री प्रसाद ने 40 फिट ऊंची निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ कर किया गुणवत्ता का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d