प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को सोहागपुर के धान खरीदी केंद्र महालक्ष्मी वेयरहाउस गुरमखेड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां धान की गुणवत्ता और तुलाई कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर अधिक मिट्टी वाला धान खरीदे जाने और बिना ऑनलाइन एंट्री के ट्रैक्टर ट्रॉली के केंद्र पर प्रवेश देने पर सर्वेयर विशाल जाट को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर ही उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि टीम भेजकर केंद्र में खरीदी गई धान की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट दें। उन्होंने केंद्र पर शान की स्वीकृति और रिजेक्शन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि मानक मापदंडों के अनुरूप की धान की खरीदी की जाना सुनिश्चित करें। किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर उपज विक्रय करने आए किसानों से रूबरू चर्चा भी की।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार श्रीमती अलका इक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।