विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा/ त्योंदा
अखिल विश्व गायत्री परिवार गंजबासौदा गायत्री प्रज्ञापीठ व त्योंदा तहसील समन्वय समिति के तत्वावधान में ग्राम गुदावल के श्रीराम जानकी मंदिर में गोष्ठी व भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को अखिल विश्व गायत्री परिवार के उद्देश्य बताते हुए गंजबासौदा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट श्यामसुंदर माथुर ने कहा कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण की भावना से गायत्री परिवार कार्य कर रहा है। उन्होंने गायत्री मंत्र का महत्व बताते हुए सभी से गायत्री मंत्र का जप व यज्ञ करने का आह्वान किया। यज्ञ से सारे विश्व का कल्याण होता है। जिला समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह पटेल ने गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि गुरुजी ने 24- 24 लाख के 24 गायत्री महापुरश्चरण अनुष्ठान किया। गायत्री मंत्र को जन जन के लिए सुलभ किया व 32 सो से अधिक पुस्तकें लिखी। त्योंदा तहसील सह समन्वयक रामबल सिंह कुर्मी ने गायत्री परिवार के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मिशन के कार्यो पर प्रकाश डालकर आगामी समय मे होने बाले पंचकुंडीय यज्ञ को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गंजबासौदा परिव्राजक बसंत पांडे, त्योंदा तहसील समन्वयक ज्ञानसिंह लोधी, बद्रीप्रसाद पटेल, रामस्वरूप पिपराहा, गंजबासौदा उप मुख्यट्रस्टी जयराम, ट्रस्टी महाराज सिंह दांगी, गंजबासौदा तहसील समन्वयक रमाकांत उपाध्याय, संगीत टोली से भजन गायक कृष्णकांत शर्मा, वासु पांडे, सूरज सिंह राय, नाथूराम नामदेव, नीरज, शनिकेत मौजूद थे। तहसील सह समन्वयक रामबल कुर्मी ने गंजबासौदा टोली को पौधे भेंट कर सम्मान किया।
खामखेड़ा में हुआ गायत्री महायज्ञ
त्योंदा के ग्राम खामखेड़ा में उत्तम सिंह दांगी के निवास पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने आहुतियां प्रदान की। भजन कार्यक्रम हुआ। विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
ग्रामीणों ने गायत्री परिवार के सप्त आंदोलन में भागीदारी का संकल्प लिया।