फिल्मी स्टाइल में फरार प्राचार्य ने किया कोर्ट सरेंडर
छेड़-छाड़ के आरोप में कोर्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
सिवनी जिला मुख्यालय में पदस्थ रहा उत्कृष्ट विद्यालय का प्राचार्य आखिर कार बचते बचते पहुंचे जेल में उत्कृष्ट स्कूल का प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध महिला थाना कोतवाली सिवनी में कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया था इस मामले में पुलिस ने 26 नवंबर को उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी पहुंच कर जांच की तथा उन लोगों के बयान भी दर्ज किए है जिनका एफआईआर में भी उल्लेख है। वहीं शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए आरोपी महेश गौतम का प्राचार्य पद छीन लिया है तथा सिंग को उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी का प्राचार्य का पद दिया है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पदस्थ रहा प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9एफ, 10, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम की धारा 3 (1) (डब्लू), (आई), (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उत्कृष्ट विद्यालय का प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 26 नवंबर को महेश गौतम से प्राचार्य का पदभार छीन लिया गया है तथा प्रभार सिंग को सौंपा गया है। जिसके आदेश जारी होने के बाद सिंग ने पदभार ले लिया है। ज्ञात हो कि पुलिस नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी महेश गौतम की तलाश नही कर पा रही थी। आज फिल्मी तर्ज पर महेश गौतम ने स्वयं को द्वतीय अपर जिला न्यायाधीस/विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सरेंडर करते हुए कोर्ट की संरक्षण में गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
सिवनी राजकुमार ठाकुर