प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के विस्थापित ग्राम मालिनी भाग 1 में स्वीकृत 33 x11 केवी विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ आज विधायक विजय पाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस सब स्टेशन के बनने से सभी विस्थापित ग्रामों को बिजली की सुविधा मिलेगी सिंचाई हेतु पानी पीने का पानी जैसी मूलभूत सुविधा मिलेगी। विधायक श्री सिंह ने बताया कि आदिवासियों के संपूर्ण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर जैसा माहौल गांव में विकसित किया जाएगा। जो सुविधा शहरों में मिलती हैं वह सभी सुविधाएं विस्थापित ग्रामों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर डीएफओ संदीप फेलोज, समीर शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत सावित्रीबाई परनामे, श्रीमती हरि भाई तेकाम जनपद सदस्य , श्रीमती ममता, मुकेश यादव सरपंच सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी विधायक श्री सिंह के
गौरव थापक निज सहाय ने दी।