कटनी,
जे पी वी डी ए वी विद्यालय के कक्षा चौथी एवं पाँचवीं के विद्यार्थियों ने दिनांक 23 नवंबर 2026 को विरुहली स्थित वाटर पार्क का आनंददायक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय की बसों द्वारा इस रोमांचक यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
यह भ्रमण मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के साथ सहयोगी शिक्षकों के रूप में श्रीमती मणि निगम, श्रीमती उमामा खान, श्रीमती विभा पाठक, श्रीमती सुभांशी शुक्ला, सुश्री नीति दुबे एवं सुश्री ऋचा दुबे उपस्थित रहीं।
वाटर पार्क पहुँचकर विद्यार्थियों ने विभिन्न जल क्रीड़ाओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही उद्यान में झूले झूलकर तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करके बच्चों ने अपने दिन को यादगार बनाया। विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं उत्साह देखते ही बनता था।
दिनभर आनंदमय गतिविधियों में व्यतीत करने के पश्चात सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण शाम को सकुशल विद्यालय वापस लौटे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये यात्राएँ बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, आपसी सहयोग, सामूहिकता एवं प्रकृति के सान्निध्य में सीखने के अवसर प्रदान करती हैं।


