कटनी में बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम डायमंड स्कूल के सामने लगा स्पीड ब्रेकर
कटनी। नगर के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सड़क पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में विगत दिवस माधव नगर क्षेत्र स्थित डायमंड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के सामने से गुजरने वाले मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार तथा विद्यार्थियों के आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका को लेकर निगम प्रशासन से स्पीड ब्रेकर निर्माण का अनुरोध किया गया था। विद्यालय में लगभग एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा सुबह विद्यालय आने और छुट्टी के समय विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहने से सड़क पर सुरक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन द्वारा संबंधित स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगवाने का कराया गया, जिससे वाहन चालकों को गति नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को सड़क पार करने एवं विद्यालय आने-जाने में अधिक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा, यातायात सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्राप्त शिकायतों और सुझावों के अनुरूप निरंतर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालकों से भी अपील है कि विद्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, निर्धारित गति से वाहन चलाएं तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
#विद्यार्थी_सुरक्षा #सुरक्षित_आवागमन #डायमंड_स्कूल #स्पीड_ब्रेकर #नगरनिगमकटनी #विद्यार्थियोंकीसुरक्षा #यातायातसुरक्षा #जनहित_में_कार्य #KatniNagarNigam #Katni #SafeRoads #StudentSafety
धमाकेदार टाइटल


