कटनी-विवाह के सीजन के बीच सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय बुलियन बाजार में बीते एक सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 11 हजार रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।
सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी सोने-चांदी पर दबाव बनाया है। इन परिस्थितियों में निवेशक कीमती धातुओं से अपना निवेश निकालकर दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते बुलियन बाजार में बिकवाली बढ़ी और कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
शादी के सीजन में खरीदारों को राहत
शादी-विवाह के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से आम खरीदारों को राहत मिल सकती है। खासकर उन परिवारों के लिए यह खबर अहम है, जो शादी के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं।
हालांकि, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा सर्राफा भाव, मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी जरूर लें।
नोट: सोने-चांदी के भाव शहर, शुद्धता और बाजार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।


