• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*झिंझरी के प्राचीन शैलाश्रयों में दीपों से जगमगाई विरासत, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 21, 2026
in कटनी
0
*झिंझरी के प्राचीन शैलाश्रयों में दीपों से जगमगाई विरासत, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विश्व विरासत सप्ताह एवं देवउठनी ग्यारस पर जिला पंचायत और इंटैक कटनी चैप्टर की अनूठी पहल, 276 शैलचित्रों और प्रागैतिहासिक धरोहर से रूबरू हुए विद्यार्थी*

कटनी (21 नवंबर )- विश्व विरासत सप्ताह (19 से 25 नवंबर) एवं देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर कटनी की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहर को नमन करने के उद्देश्य से झिंझरी स्थित प्राचीन शैलाश्रयों में दीपदान का अनूठा आयोजन किया गया। जिला पंचायत कटनी एवं इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) कटनी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दीपों की रोशनी के बीच प्राचीन विरासत के संरक्षण का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में शिकागो पब्लिक स्कूल कटनी, फर्स्ट स्टेप एकेडमी कटनी एवं इनोवेशन पब्लिक स्कूल कैमोर के विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने प्राचीन शैलाश्रयों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। दीपदान के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पर्यटन प्रभारी कमलेश सैनी, डॉ. अमित साहू, डॉ. चित्रा प्रभात, वंदना गेलानी, शिखा नारंग, ऋषभ तिवारी, प्रभु दयाल बैरागी, मनोज निगम, जुगल मिश्रा, मोहन नागवानी, सुश्री एनैट विश्वास, शाहीन खानम, सुधीर सिंघानी, नीतू लालवानी एवं अनिल लालवानी ने भी सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने शैलाश्रयों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

*276 शैलचित्रों में दर्ज है आदिमानव के जीवन का इतिहास*

झिंझरी के शैलाश्रय कटनी की ऐसी अनमोल पुरातात्विक धरोहर हैं, जिनमें मानव सभ्यता के आदिम इतिहास की महत्वपूर्ण झलक देखने को मिलती है। यहां स्थित 14 शैलाश्रयों में आदिमानव की उपस्थिति के प्रमाण प्राप्त हुए हैं। पर्यावरणविद् एवं इंटैक कटनी चैप्टर के संयोजक मोहन नागवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शैलाश्रयों में अब तक 276 शैलचित्रों को चिन्हांकित किया जा चुका है। इनमें गैंडे के तीन रेखांकन विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, जो इस क्षेत्र के प्राचीन प्राकृतिक परिवेश और वन्यजीव विविधता की महत्वपूर्ण कहानी बयां करते हैं। उन्होंने बताया कि इन शैलचित्रों की प्राचीनता को लेकर विभिन्न अनुमान व्यक्त किए गए हैं। कुछ चित्रों को लगभग 10 हजार वर्ष से लेकर 2 लाख वर्ष तक पुराना माना गया है। मान्यता है कि प्राचीन काल में इस क्षेत्र में दलदली भूमि रही होगी, जो गैंडों के विचरण के अनुकूल थी। संभवतः इसी प्राकृतिक परिवेश में विचरण करने वाले गैंडों को आदिमानव ने शैलखंडों पर रेखांकित किया होगा।

*औजारों के प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने समझा प्रागैतिहासिक जीवन*

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण उत्खनन के दौरान प्राप्त आदिमानव के प्राचीन औजारों का प्रदर्शन रहा। विद्यार्थियों को इन औजारों के माध्यम से आदिमानव के रहन-सहन, जीवनशैली और तत्कालीन परिस्थितियों की जानकारी दी गई। साथ ही शैलचित्रों के ऐतिहासिक महत्व, उनके निर्माण की परिस्थितियों तथा इस अमूल्य धरोहर को प्राकृतिक एवं मानवीय क्षति से बचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह आयोजन केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और नई पीढ़ी के बीच संवाद स्थापित करने का प्रेरक माध्यम बना। झिंझरी के शैलाश्रयों में प्रज्ज्वलित दीपों ने यह संदेश दिया कि विरासत केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अनमोल धरोहर और जिम्मेदारी भी है। इनके संरक्षण के प्रति जनभागीदारी ही इस ऐतिहासिक विरासत को भविष्य तक सुरक्षित पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक हफ्ते में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती

शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक हफ्ते में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.