• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

अग्निवीर वर्कशॉप एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में 400 एनसीसी कैडेट्स को दी गई भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर की जानकारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2026
in छिन्दवाडा
0
अग्निवीर वर्कशॉप एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में 400 एनसीसी कैडेट्स को दी गई भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर की जानकारी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा के माध्यम से आज डेनियलसन डिग्री कॉलेज के इंडोर हॉल में अग्निवीर वर्कशॉप एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय इंदिरा गांधी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय पीएमश्री स्कूल छिंदवाड़ा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।

 

भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना में करियर की संभावनाओं की दी जानकारी – कार्यक्रम में भोपाल से पधारे सूबेदार मेजर श्री जोगिंदर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना में उपलब्ध करियर की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में कैडेट्स को अग्निवीर योजना, सेना में भविष्य की संभावनाओं तथा रक्षा सेवाओं में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।

 

युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित- सूबेदार मेजर श्री जोगिंदर सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष की आयु के पात्र युवक-युवतियां भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रयास करें तथा राष्ट्र सेवा एवं देशभक्ति के गौरवशाली क्षेत्र से जुड़ें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना, उनमें राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना तथा भविष्य में रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित करना रहा। इस अवसर पर संबंधित संस्थाओं के कार्यालय प्रमुख भी उपस्थित थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कटनी यातायात पुलिस की सख्ती 2 दिवस में 76 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹74,500 का समन शुल्क अधिरोपित

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कटनी यातायात पुलिस की सख्ती 2 दिवस में 76 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹74,500 का समन शुल्क अधिरोपित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.