छिंदवाड़ा। पूर्व सीएम श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं उनके दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विनोद यदुवंशी एवं मित्रमंडल ने मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने किया गया था। शाम लगभग 6 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया जो तकरीबन ढाई घंटे तक चला। इसके बाद उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने केक काटकर पूर्व सीएम कमलनाथ को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने बड़ी संख्या में आमजन इक_ा हुए थे। केक काटने के बाद मौजूद लोगों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी, उप ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू नैय्यर, सचिन वानखेड़े, पार्षद आकाश मोखलगाय, उमेश चौहान, पिंचू बैस, अजय ठाकुर, वीर उईके, अजय उईके, जगदंबा वर्मा, रजनीश मोहने, योगेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


