लड़कियों का रौद्र रूप छेड़छाड़ करने वाले युवक की बीच सड़क पर धुनाई, VIDEO वायरल
साहसिक कदम को सैल्यूट 🫡 सड़क पर आवारागर्दी और छेड़छाड़ करने वाले मनचले का युवतियों ने ऑन-द-स्पॉट इलाज कर दिया। यूपी के बिजनौर में मंडावर रोड पर सोमवार को स्कूटी से जा रही दो लड़कियों पर एक युवक ने कोई वस्तु फेंकी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे नाराज लड़कियों ने स्कूटी रोकी और युवक को पकड़कर बीच सड़क पर थप्पड़ों व लात-घूंसों की बरसात कर दी। मौके पर जुटी भीड़ ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से भगाया। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।