• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बड़ी कार्रवाई अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन वाहन जब्त

रात 3 बजे भड़रा-कौड़िया सहित विभिन्न मार्गों पर हुई जांच, खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में आरएफआईडी टैग लगाना अनिवार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2026
in कटनी
0
बड़ी कार्रवाई अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन वाहन जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन पास में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त कर पुलिस थानों की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया।

एसडीएम बहोरीबंद श्री श्लोक वायकर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग के अमले ने रात करीब 3 बजे ग्राम बड़खेरा के पास भड़रा-कौड़िया क्षेत्र में जांच की। यहां डस्ट से भरे कुछ वाहन परिवहन पास (रॉयल्टी पर्ची) में दर्ज निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते पाए गए। जांच टीम ने इन वाहनों को पकड़कर स्लीमनाबाद पुलिस थाना की सुपुर्दगी में खड़ा कराया।

इसके बाद टीम ने स्लीमनाबाद बाईपास पर भी सघन जांच अभियान चलाया। यहां गिट्टी से लदे दो वाहन पारपत्र में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते मिले, जिन्हें जब्त किया गया। वहीं माइनिंग चेक पोस्ट वन चौकी सुरखी टैंक के पास भी संयुक्त अमले द्वारा निगरानी और जांच की गई। यहां रेत एवं गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करते पकड़े गए वाहनों को एनकेजे पुलिस थाने में सुरक्षित खड़ा कराया गया। इसी तरह देवरी हटाई के पास डोलोमाइट का निर्धारित मात्रा से अधिक परिवहन करते पाए गए वाहन को भी सुपुर्दगी में लिया गया।

प्रशासन द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

*खनिज परिवहन के लिए आरएफआईडी टैग अनिवार्य*

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन मालिकों और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से आरएफआईडी टैग लगवाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना टैग के खनिज परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट एवं संबंधित परिवहन नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग और निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज ले जाने वालों के खिलाफ किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी रात्रिकालीन औचक जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल के भदभदा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, रैपिडो से ऑफिस जा रही 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत।

भोपाल के भदभदा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, रैपिडो से ऑफिस जा रही 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.