कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम बाकल के समीप स्थित ग्राम सिंहुडी के उन्नतशील कृषक शंकर महतो ने वृहतपैमाने पर केंचुआ खाद निर्माण करने के लिए 21 केचुआ शेड का निर्माण कराया गया। गोबर एवं कचरा आदिडालकर एक सप्ताह तक कचरा एवं गोबर में पानी डालकर ठंडा किया गया। जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे की
मकान का विज्ञापन
उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में कृषक शंकर महतो द्वारा केंचुआ डालकर केंचुआ खाद निर्माण इकाई का कृषकों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। जिसका लाभ क्षेत्र के कृषकों को भी मिलेगा गोबर एवं कचरा का उपयोग केचुआ खाद बनाने में होगा कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग से खेती की लागत कम होगी एवं उत्पादन अधिक मिलेगा बाजार पर निर्भरता कम होगी।


