• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध* देखिए किसकी राशि राजसात

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सहायक ग्रेड -2 आलोक गर्ग को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स, मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन

*कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी*

कटनी। नगर विकास के कार्यों में लापरवाही, निविदा शर्तों की अनदेखी और निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने दो अलग-अलग निर्माण कार्यों के ठेकेदारों द्वारा बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद अनुबंध निष्पादित नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए उनकी स्वीकृत निविदाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही दोनों ठेकेदारों की जमा अमानत राशि राजसात करने तथा आगामी दो वर्षों तक नगर पालिक निगम कटनी की निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की गई है।

*इन्होंने समय पर नहीं किया अनुबंध निष्पादित*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स तथा इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के चौधरी मोहल्ला कुठला में सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन को कार्यादेश जारी किए गए थे। दोनों ठेकेदारों को निविदा शर्तों के अनुसार परफॉर्मेंस गारंटी एवं अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी की राशि जमा कराने के उपरांत निर्धारित 15 दिवस की अवधि में अनुबंध निष्पादित करना था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी दोनों ठेकेदारों द्वारा अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई।

*निर्देशों की निरंतर अवहेलना*

निगम प्रशासन द्वारा इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को पृथक-पृथक पत्र जारी कर सात दिवस के भीतर अनुबंध निष्पादित करने का अंतिम अवसर भी दिया गया था। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित अवधि में अनुबंध निष्पादित नहीं करने पर निविदा निरस्त कर अमानत राशि राजसात करने तथा भविष्य में निगम की निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा निर्देशों की अनदेखी जारी रखी गई।

*निविदाएं निरस्त, अमानत राशि राजसात*

लगातार अवसर दिए जाने के बाद भी अनुबंध निष्पादित नहीं करने तथा इसके कारण स्वीकृत निर्माण कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए निगमायुक्त ने दोनों प्रकरणों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के तहत संबंधित ठेकेदारों की निविदाएं निरस्त कर जमा अमानत राशि राजसात की गई है तथा मध्यप्रदेश शासन के आदेश के प्रावधानों के तहत दोनों को दो वर्ष की अवधि के लिए नगर निगम कटनी की निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।

*नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं*

निगमायुक्त सुश्री परिहार की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शासकीय निर्माण कार्यों में निविदा शर्तों एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन अनिवार्य है। कार्यादेश प्राप्त करने के बाद अनुबंध प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब अथवा शर्तों की अनदेखी करने वाले ठेकेदारों के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और शासकीय प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन निर्माण एवं सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण*

*आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन निर्माण एवं सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.