*धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई, प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09.11.2026 को थाना बड़वारा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान DRINK & DRIVE अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 04 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उनके द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया। पुलिस द्वारा चारों चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनकी मोटरसाइकिलें जब्त कर थाना परिसर में खड़ी कराई गईं। प्रकरणों के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
*कार्रवाई में पकड़े गए वाहन चालक:-*
1. सोहन उर्फ वंटी गुप्ता पिता रमेश गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, निवासी माई नदी चंददेव मंदिर, कटनी। मोटरसाइकिल क्रमांक MP21M A6513।
2. शनि सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना बड़वारा, जिला कटनी। मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MN9087।
3. रामरतन पाल पिता श्यामलाल पाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना बड़वारा, जिला कटनी। मोटरसाइकिल क्रमांक MP21Z A1497।
4. नरेन्द्र सोनी पिता रमेश सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी माल्हन, थाना बड़वारा, जिला कटनी। मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MN5190।
*कटनी पुलिस की आमजन से अपील:-* कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
*विशेष भूमिका:-* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक व्ही.एस. जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, महेश प्रताप सिंह, रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, दानबहादुर सिंह परस्ते, नितेश डोंगरे, वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक बृजलाल प्रजापति, गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं आशीष तिवारी की विशेष भूमिका रही।


