• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, November 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में कोचिंग सेंटरों के पंजीयन के लिए 10 अधिकारी नामांकित कलेक्टर श्री तिवारी ने नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

by Manish Gautam Chiefeditor
November 11, 2026
in कटनी
0
कटनी में कोचिंग सेंटरों के पंजीयन के लिए 10 अधिकारी नामांकित  कलेक्टर श्री तिवारी ने नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 नवंबर) – विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित मध्यप्रदेश कोचिंग केन्द्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में कोचिंग सेंटरों के पंजीयन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 10 अधिकारियों को पंजीयन प्राधिकारी के रूप में नामांकित किया है। साथ ही नामांकित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में मध्यप्रदेश कोचिंग केन्द्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 के प्रावधानों के तहत पंजीयन प्राधिकारी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

          जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिक निगम कटनी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार को पंजीयन प्राधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद बरही के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष मरावी, नगर परिषद कैमोर के लिए श्री मनीष परते तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ के लिए श्री दीपेश बवेले को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत कटनी और बड़वारा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह, जनपद पंचायत रीठी के लिए श्री राजेश नरेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के लिए श्री ब्रतेश जैन, जनपद पंचायत बहोरीबंद के लिए श्री अभिषेक कुमार तथा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के लिए श्री के.के. पाण्डेय को पंजीयन प्राधिकारी नामांकित किया गया है।

          उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में राज्य शासन ने कोचिंग केन्द्रों के संचालन को विनियमित करने के लिए ये नियम अधिसूचित किए हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़वारा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 04 मोटर साइकिल चालकों पर DRINK & DRIVE के तहत कार्रवाई, चारों वाहन जब्त*

बड़वारा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 04 मोटर साइकिल चालकों पर DRINK & DRIVE के तहत कार्रवाई, चारों वाहन जब्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.