• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

औषधियों के क्रय-विक्रय में अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई श्रीजा मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस दो दिन और प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स का पांच दिन के लिए निलंबित

by Manish Gautam Chiefeditor
November 7, 2026
in कटनी
0
औषधियों के क्रय-विक्रय में अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई  श्रीजा मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस दो दिन और प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स का पांच दिन के लिए निलंबित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण और वैधानिक अभिलेखों के संधारण में नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर औषधि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश के बाद नियमों का पालन नहीं करने वाले दो मेडिकल स्टोर्स की औषधि अनुज्ञप्तियां (लाइसेंस) निलंबित कर दी गई हैं, जबकि तीन अन्य मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि  जिले के आदर्श कॉलोनी स्थित मेसर्स फिजान रेमेडीज एवं श्रीजा मेडिकल स्टोर्स, बरही रोड स्थित प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स तथा डन कॉलोनी स्थित स्टार फार्मेसी एवं मॉम एन मी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय और संबंधित वैधानिक अभिलेखों की जांच की गई।

निरीक्षण में श्रीजा मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। वहीं प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स में औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी बीजक उपलब्ध नहीं कराए गए तथा एच-1 रजिस्टर का संधारण भी नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं पर दोनों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

श्रीजा मेडिकल स्टोर्स का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसकी औषधि अनुज्ञप्तियां दो दिवस के लिए निलंबित कर दी गई हैं। वहीं प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स द्वारा नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उसका लाइसेंस पांच दिवस के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों संस्थानों से एलोपैथिक औषधियों का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा गर्भपात में उपयोग होने वाली औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी बीजक प्रस्तुत नहीं करने पर फिजान रेमेडीज, स्टार फार्मेसी और मॉम एन मी मेडिकल स्टोर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दीपावली की तारीख का रहस्य! 19 साल बाद फिर दोहराता है इतिहास, सारिका घारू ने बताया 50-50 का चौंकाने वाला गणित

दीपावली की तारीख का रहस्य! 19 साल बाद फिर दोहराता है इतिहास, सारिका घारू ने बताया 50-50 का चौंकाने वाला गणित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.