🔳कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, पांच प्रतिष्ठानों से खोया-मावा के नमूने लिए
🔳कटनी – दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूना लेने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटनी शहर के सिल्वर टॉकीज रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खोया, मावा और पनीर के नमूने संग्रहित किए।
कार्रवाई के दौरान हीरा खोया भंडार से खोया, सरावगी खोया भंडार से खोया, आयुष खोया भंडार से मावा, बाहुबली दूध भंडार से खोया एवं पनीर तथा गुड्डू खोया भंडार से खोया के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक एवं गलत नाम या दावे के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


