• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला प्रशासन से बैठक उपरांत आंदोलनकारी गजानन तिवारी ने जल सत्याग्रह किया स्थगित,तैयार होगी कार्ययोजना,इटारसी में नवीन बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन, सिटी बस जैसी परिवहन सुविधा पर होगा निर्णय,ऑटो ई-रिक्शा किराया निर्धारण पर भी होगा निर्णय…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2026
in नर्मदापुरम
0
जिला प्रशासन से बैठक उपरांत आंदोलनकारी गजानन तिवारी ने जल सत्याग्रह किया स्थगित,तैयार होगी कार्ययोजना,इटारसी में नवीन बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन, सिटी बस जैसी परिवहन सुविधा पर होगा निर्णय,ऑटो ई-रिक्शा किराया निर्धारण पर भी होगा निर्णय…वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर डॉ. सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। इटारसी में नवीन बस स्टैंड परिचालन के साथ ही पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट के ड्रॉप एंड गो विषय को लेकर आंदोलनकारी व कांग्रेस नेता गजानन तिवारी उर्फ गज्जू अपने साथियों के साथ निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनके द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कलेक्टर आशीष वशिष्ठ सहित पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक से संतुष्ट होकर जल सत्याग्रह स्थगित कर दिया है। साथ ही प्रशासन द्वारा बस यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था का आश्वासन भी दिया है। इस विषय पर अब इटारसी में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, बस ऑपरेटर सहित आंदोलनकारियो की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/11/km_20261104-2_360p_30f_20261104_214618.mp4

वहीं जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि इटारसी नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित नवीन बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी संघों एवं बस ऑपरेटरों के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर बैठक आयोजित की गई। जिसमे आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और बस संचालन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि इटारसी में नवीन बस स्टैंड का निर्माण यात्रियों की सुविधा एवं शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि, नवीन बस स्टैंड तैयार होने के बावजूद यहां से बसों का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया था। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों,बस संचालकों, व्यापारी संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से समन्वय कर बस संचालन प्रारंभ करने की पहल की जा रही है। प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी बस संचालक नवीन बस स्टैंड से ही बसों का संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही शहर में संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा के किराया निर्धारण, सिटी बस जैसी परिवहन सुविधा के संबंध में भी आवश्यक निर्णय लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को निर्धारित एवं उचित दरों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी संगठनों से प्राप्त सुझावों के आधार पर इटारसी में सिटी बस जैसी स्थानीय परिवहन सुविधा विकसित करने तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाएगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CM मोहन यादव की फिसली जुबान….पीछे खड़े सुरक्षकर्मी के रिएक्शन पर भी तो दीजिए ध्यान

CM मोहन यादव की फिसली जुबान….पीछे खड़े सुरक्षकर्मी के रिएक्शन पर भी तो दीजिए ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.