कटनी कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निराकरण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।


