रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) ने नर्मदापुरम जिले का कार्यभार ग्रहण मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा (भापुसे) से लेकर कर लिया है। अवगत हो कि नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वहीं नर्मदापुरम जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के
लिए नवागत पुलिस अधीक्षक के लिए सभी प्रकार के माफियाओं से निपटना एक बड़ी चुनौती भी होगा, क्योंकि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय शराब विक्रय के लिए प्रतिबंधित होने से यहां पर अवैध शराब कारोबार बड़े पैमाने पर होता है और रसूखदार शराब माफियाओं पर अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती भी होगा। अवगत हो कि पूर्व पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा द्वारा 10 सितंबर 2025 को नर्मदापुरम ज्वाइन किया था। जिनके कार्यकाल में अवैध शराब कारोबार, ऑनलाइन गेमिंग, सूदखोरी, साइबर फ्रॉड, रेत माफिया, जुआ फड़,सट्टा माफिया, बैंक खातों का खेल,आईपीएल क्रिकेट, ड्रग्स, देह व्यापार, जमीन माफिया, मिट्टी माफिया जैसे अवैध कारोबार पर काफी अंकुश लगाया गया। श्री थोटा के कार्यकाल में नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर अवैध शराब कारोबार पर काफी अंकुश लगा और कई शराब माफियाओ को जेल की सलाखों के पीछे तक जाना पड़ा। साथ ही शराब माफियाओं को जिलाबदर की कारवाई तत्परता से की। और मुस्कान बालिका गृह इटारसी से 3 साल में पांच नाबालिग बच्चियों के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन किया और निरंतर प्रयासों से चार बच्चियों को खोज निकाला गया जो एक चैलेंजिंग उपलब्धि रही। बता दे कि कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पूर्व पुलिस अधीक्षक का आम जनता से जुड़ाव,मीडिया से बेहतर संवाद और निरंतर संपर्क से जिले की गतिविधियों पर सूचना का आदान-प्रदान, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल रखने, जन सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता से कार्य किया। जिसके बेहतर परिणाम कानून व्यवस्था पर दिखे। श्री थोटा के नर्मदापुरम जिले के करीब 13 माह के कार्यकाल को नागरिक हमेशा याद रखेंगे। अब जिले के संभ्रांत नागरिकों ने मीडिया सहित नवागत पुलिस अधीक्षक से अपराध नियंत्रण पर बड़ी उम्मीद लगाई हुई है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं भी दी हैं।

