होटल में एडवांस बर्थडे पार्टी पर LCB का छापा, शराब के साथ 38 लोगों पर FIR; कैमरे से बचने के लिए महिलाओं ने ढका चेहरा
गुजरात के राजकोट में शराबबंदी के बावजूद होटल में चल रही पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर 76 लोग मिले, जिनमें 43 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल थीं।
राजकोट। गुजरात के राजकोट में 31 अक्टूबर की रात कालावड़ रोड स्थित सराज़ा होटल में आयोजित एडवांस बर्थडे पार्टी पर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह पार्टी डेकोरा ग्रुप के चिराग पटेल के जन्मदिन से पहले आयोजित की गई थी।
पुलिस की टीम ने पार्टी में मौजूद लोगों की जांच की। इस दौरान विदेशी शराब की खाली और भरी हुई बोतलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मौके से अलग-अलग ब्रांड की 750 एमएल की 11 बोतलें जब्त की गईं।


