छिंदवाड़ा पुलिस तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित *”युवा सृजन संवाद”* कार्यक्रम के तहत पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, रक्षित निरीक्षक श्री हर्ष राज यादव, सूबेदार लोहित शेंडे एवं पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी श्री डी.एस. शेंडे* की उपस्थिति में छात्रों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
इसी क्रम में विद्यार्थियों हेतु संचालित जिम्मेदार नागरिकता अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग, न्याय विधान तथा जन सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने पर अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह प्रशस्ति-पत्र *पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ. अनिल जैन* द्वारा प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, कानून के प्रति सम्मान एवं समाज में सुरक्षित वातावरण के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा।


