MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
जबलपुर। कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने देर रात से लेकर सुबह तक औचक निरीक्षण करते हुए खनिज का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया है।
खनिज अमले द्वारा तड़के 3 बजे अचानक दबिश देकर तिलवारा एवं आसपास के क्षेत्रों जैसे डूमर, चरगवां मार्ग और सहजपुर क्षेत्र से अवैध परिवहन करते हुए 3 हाइवा जप्त किए गए, जिन्हें तिलवारा थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है। इसके बाद सुबह 10 बजे कुंडम मार्ग की तरफ खमरिया के पिपरिया एवं आसपास के क्षेत्रों जैसे डुमना, रिठौरी और मोहनिया क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लगे 2 हाइवा जप्त कर खमरिया थाने में खड़े कराए गए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में खनि निरीक्षक अनिल तिवारी, वीरेंद्र पांडे, स्वाती खोब्रागड़े एवं अन्य खनिज अमला सम्मिलित रहा। खनि अधिकारी श्री सतीश मिश्रा के मार्गदर्शन में जप्तशुदा सभी वाहनों पर खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय की ओर प्रेषित किया जा रही है।
खनिज अधिकारी श्री सतीश मिश्रा का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार जिन खनिज वाहनों में RF TAG लगा नहीं पाया जाएगा, उन पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त ई-चेक गेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों को भी चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन पर नियमानुसार जुर्माना और राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की


