देखिए किस किस दुकान के नमूने लिय
🔳कटनी – उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में टीम ने कटनी और बहोरीबंद क्षेत्र के चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका के चलते विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुर्गा चौक, खिरहनी कटनी स्थित न्यू बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम से खोया, खोया बर्फी, रसगुल्ला एवं नमकीन के नमूने लिए गए। इसी प्रकार बहोरीबंद के बाकल स्थित चंचल होटल से कलाकंद, मिल्क केक एवं मगज लड्डू, सुभाष होटल से खोया पेड़ा एवं मगज लड्डू तथा मां शारदा डेयरी से खोया एवं पनीर के नमूने संग्रहित किए गए हैं।
संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की वास्तविक संरचना एवं गुणवत्ता के संबंध में निष्कर्ष निकाला जाएगा। यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक तथा गलत नाम या दावों के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


