पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों की गिरफतारी पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा मोटर सायकिल चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का विवरण थाना ढीमरखेडा के दिनांक 22.08.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी के घर के बरामदा ग्राम महगंवा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल कीमती 50000 चोरी कर ले गया था जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 480/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी माल मशरूका की तलाश पतासाजी की गई संदेही सनत कुमार पिता दलवीर यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम करौंदा थाना उमरिया जिला उमरिया के कब्जे से चोरी की मोटर सायकिल बरामद की गई थी जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया गया की उक्त मोटर सायकिल रस्ते पिता फागू सिंह निवासी ग्राम महगंवा के द्वारा चोरी कर लाया था और बेचने के लिये मेरे पास रखा था प्रकरण में आरोपी रस्ते सिंह लगातार फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 27.10.26 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
विशेष भूमिकाः थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी, सउनि जयपाल सिंह, प्र. आर. दीपक श्रीवास, आर. अजय धुर्वे, आर. रंजीत सिंह की अहम


