• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 31, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

भोपाल में छिंदवाड़ा की बेटियों का जलवा! 12 खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं प्रिंसी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 26, 2026
in छिन्दवाडा
0
भोपाल में छिंदवाड़ा की बेटियों का जलवा! 12 खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं प्रिंसी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा की बालिका खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। भोपाल में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 बालिका खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक हासिल किए। इनमें 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. प्रिंसी बन्देवार का एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन* – सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के निर्देशन में आयोजित खेल गतिविधियों के अंतर्गत जिले की 12 बालिका खिलाड़ियों ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मिनी वर्ग की खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए, जबकि जूनियर एवं सीनियर बालिका खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 10 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने जनजातीय कार्य विभाग की खेल गतिविधियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों को भी नई पहचान दी है।

*कु. प्रिंसी बन्देवार का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन* – प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. प्रिंसी बन्देवार का एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि जिले के लिए विशेष गौरव का विषय है। प्रिंसी के चयन से अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलेगी।

*विशेष खेल कार्ययोजना से मिल रहे सकारात्मक परिणाम -* जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। विभाग के डीएसओ श्री अनुरोध शर्मा ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां विगत सत्रों की तुलना में बेहतर रही हैं। विभाग द्वारा इस वर्ष विशेष कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
बालिका खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम, सहायक संचालक श्री एल.के. मिश्रा, बीईओ श्री ओ.पी. जोशी, श्री मनीष चतुर्वेदी, प्राचार्य श्री चंद्रशेखर दीक्षित एवं व्यायाम शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सेन समाज छिन्दवाड़ा में संतोष बंदेवार बने कार्यवाहक अध्यक्ष: तारीख, सन और मतदान में दिखा अद्भुत संयोग!*

*सेन समाज छिन्दवाड़ा में संतोष बंदेवार बने कार्यवाहक अध्यक्ष: तारीख, सन और मतदान में दिखा अद्भुत संयोग!*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.