हरिजन बस्ती में घर पर पत्थरबाजी कर, घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार*
*कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने पर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया*
दिनांक 22.10.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे हरिजन बस्ती, बस स्टैंड कटनी निवासी फरियादी आशु बर्मन अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के पुट्टू उर्फ समीर डुमार ने अपने अन्य साथियों अंशु, शिब्बू, रुस्तम, ओमकार एवं अविनाश के साथ पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। फरियादी द्वारा गाली देने से मना करने पर सभी आरोपियों ने घर के बाहर पड़े पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे फरियादी एवं उसकी भाभी प्रिंसी को चोटें आईं। आरोपियों का उत्पात यहीं नहीं रुका। वे गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस गए तथा फरियादी की भाभी नम्रता के पेट में लात मारकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में *अपराध क्रमांक 1191/26, धारा 125, 296(बी), 115(2), 333, 351(2), 3(5) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई-*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा तत्काल बस स्टैंड चौकी प्रभारी उनि. दीपू कुशवाहा को सभी आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 26.10.2026 को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते*
1. अविनाश चुहटेल, पिता लेखराज चुहटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरिजन बस्ती, थाना कोतवाली, जिला कटनी।
2. अंशु चुहटेल उर्फ डोमार, पिता लेखराज चुहटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, हरिजन बस्ती, कटनी।
3. ऋतिक डुमार उर्फ रुस्तम वाल्मीकि, पिता शंकर वाल्मीकि, उम्र 27 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, हरिजन बस्ती, कटनी।
4. पट्टू उर्फ समीर डुमार, पिता ओमकार डुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, हरिजन बस्ती, कटनी।
5. शिब्बू उर्फ करन वाल्मीकि, पिता शंकर वाल्मीकि, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, हरिजन बस्ती, कटनी।
6. ओमकार डुमार, पिता फदाली डुमार, उम्र 46 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, हरिजन बस्ती, कटनी।
*थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय* ने बताया कि हरिजन बस्ती, बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा फरियादी के घर पर पत्थरबाजी की गई तथा घर में घुसकर फरियादी एवं उसके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर धमकी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
*पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका-*
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक, अजाक श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टैंड उनि. दीपू कुशवाहा, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर. मनोज पटेल, नीरज तिवारी तथा आरक्षक सतेन्द्र पटेल एवं आशीष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


