त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई
शाहगढ़ में दो स्थानों पर कार्रवाई, पटाखे जब्त 🔹 हनुमान टोरा स्थित गोदाम से 18 बॉक्स पटाखे जब्त। 🔹 जमनेरा तिराहा से 15 बोरे, लगभग 500 किलोग्राम पटाखे जब्त। 🔹 आरोपी रिजवान खान एवं पवन ताम्रकार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी। एसडीओपी बंडा रोहित लखेरा के नेतृत्व में थाना शाहगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई। त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सागर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सागर पुलिस — सुरक्षित त्योहार, शांतिपूर्ण त्योहार।