आज धार जिले के सरदारपुर में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के रूप में सौगात क्षेत्र के किसानों की समृद्धि के रूप में महत्वपूर्ण हैं, साथ ही ये परियोजना धार और झाबुआ जिलों में लोगों को लाभान्वित करेगी।
हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2025-26 का 16 लाख 70 हज़ार किसानों के खातों में ₹317 करोड़ 86 लाख की राशि आ रही है। मोदी सरकार में जो वादा किया, उसे हर हाल में पूरा किया है।
वर्षों से ये आदिवासी अंचल रेलमंत्री से वंचित था लेकिन अब यहाँ मेमू ट्रेन दौड़ेगी। यहाँ के लाखों किसान कपास की खेती करते हैं। धार के पीएम मित्र पार्क में कपास से धागा और कपड़ा बनाने का काम एक जगह ही होगा, इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार-झाबुआ के लोगों को अपने घरों से पलायन करने की जरूरत नहीं है।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


