• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*निगमायुक्त ने की एक और बड़ी कार्यवाही* *जर्जर भवन तोड़ने के प्रकरण में उदासीनता बरतने पर उपयंत्री संजय मिश्रा निलंबित*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 24, 2026
in कटनी
0
*निगमायुक्त ने की एक और बड़ी कार्यवाही*  *जर्जर भवन तोड़ने के प्रकरण में उदासीनता बरतने पर उपयंत्री संजय मिश्रा निलंबित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*निगमायुक्त तपस्या परिहार ने जारी किया आदेश, निलंबन अवधि में मुख्यालय से किया संबद्ध*

कटनी। जर्जर भवनों को समय पर हटाने में लापरवाही बरतने तथा संबंधित कार्रवाई में उदासीनता के कारण एक बुजुर्ग की मृत्यु होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वार्ड क्रमांक 27, सागर पुलिया के पास स्थित जर्जर भवन को तोड़ने की कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित जर्जर भवन को तोड़ने के लिए पूर्व में आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद भवन को समय पर हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर उपयंत्री संजय मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उपयंत्री द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर वस्तुस्थिति से अवगत नहीं कराने को गंभीर लापरवाही मानते हुए निगमायुक्त द्वारा यह कार्रवाई की गई है ।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि जर्जर भवन का एक हिस्सा गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के मद्देनजर संबंधित अधिकारी श्री मिश्रा की कार्यप्रणाली को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में उपयंत्री संजय मिश्रा का मुख्यालय नगर पालिक निगम कटनी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। निगमायुक्त की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नागरिकों से जुड़े मामलों में लापरवाही और निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*🔹 जनविश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर प्रीति सूरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 28.47 लाख के कार्यों का शुभारंभ*

*🔹 जनविश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर प्रीति सूरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 28.47 लाख के कार्यों का शुभारंभ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.