• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*पीएम आवास योजना की पूर्णता को लेकर जिला पंचायत सीईओ की मैराथन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 22, 2026
in कटनी
0
*पीएम आवास योजना की पूर्णता को लेकर जिला पंचायत सीईओ की मैराथन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हितग्राहियों की समस्याओं को सुना, फील्ड विजिट कर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर*

कटनी (22 अक्टूबर)-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने मैराथन समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अपूर्ण आवासों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए सेक्टर सुपरवाइजरों, ब्लॉक समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सतत फील्ड विजिट करने और हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित कर आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सीईओ सुश्री कौर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूरा कराना भी प्राथमिकता है। इसके लिए मैदानी अमले को सक्रियता से कार्य करते हुए प्रत्येक अपूर्ण आवास की प्रगति पर नजर रखने और निर्माण में आ रही बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एक-एक हितग्राही की समस्या पर किया फोकस
समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायतवार अपूर्ण आवासों की स्थिति का जायजा लेते हुए एक-एक हितग्राही की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बैंक खाते से संबंधित समस्याओं, वारिस परिवर्तन, आधार अनफ्रीज, जेंडर मिसमैच, जॉब कार्ड रिज्यूम तथा वर्क कोड जनरेट नहीं होने जैसी तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों के प्रकरणों का परीक्षण कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि तकनीकी कारणों से आवास निर्माण प्रभावित न हो और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

*फील्ड विजिट और सतत निगरानी पर जोर*

सुश्री कौर ने सेक्टर सुपरवाइजरों एवं ब्लॉक समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें, निर्माणाधीन आवासों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, लंबित प्रकरणों में आ रही समस्याओं की पहचान कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवासों की पूर्णता के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी, विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में ठोस प्रयास करें। समीक्षा के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी पी.एम.आवास श्री मृगेंद्र सिंह सहित खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत द्वारा की गई यह समीक्षा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को पूर्ण कराने, हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान करने और ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*🌟परिजनों की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब🌟*

*🌟परिजनों की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब🌟*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.