• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय-सीमा में काम पूरा करें : कलेक्टर श्री तिवारी बैठक से नदारद सेतु संभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 21, 2026
in कटनी
0
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय-सीमा में काम पूरा करें : कलेक्टर श्री तिवारी  बैठक से नदारद सेतु संभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

स्लीमनाबाद टनल का शेष कार्य 20 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य, दिसंबर तक पूरे करने होंगे कई निर्माण कार्य

🔳कटनी – जिले में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की गति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब, लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा। कलेक्टर ने पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*स्लीमनाबाद टनल के कार्यों में लाएं तेजी*

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन स्लीमनाबाद टनल की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्यपालन यंत्री श्री सहज श्रीवास्तव ने बताया कि टनल से मशीनों को बाहर निकालने का कार्य तेजी से जारी है। शेष डक्टिंग और रेलिंग का कार्य भी प्रगतिरत है। इसे 20 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। कलेक्टर ने शेष कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

*ढीमरखेड़ा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना की गुणवत्ता पर जोर*

ढीमरखेड़ा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना के अंतर्गत कटनी, खमतरा, झिर्री एवं सैलारपुर स्कीम में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों को आगामी दिसंबर माह तक पूरा किए जाने की संभावना है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कराए जाएं। कार्यों की प्रगति में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

*बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस*

शासकीय कार्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री निलेश गुप्ता की विभागीय कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं लेने, कर्मचारियों के साथ समन्वय की कमी तथा बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार बैठक में अनुपस्थित रहने पर हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री श्री एम.आर. ठाकुर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि विभागीय समीक्षा बैठकों में अनुपस्थिति और कार्यों के प्रति उदासीनता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

*जलाशय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*

जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पाली जलाशय के बांध एवं नहर निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लगभग 18 माह में कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण की कुल लागत 691 लाख रुपये है। गिदुरहा जलाशय के बांध एवं नहर निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*दिसंबर तक पूरे करने होंगे प्रमुख निर्माण कार्य*

परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) के कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि मुड़वारा, कटनी में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह (रेन बसेरा) का निर्माण 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसे दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसी प्रकार एनकेजे स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 99 लाख रुपये की लागत से तीन प्रयोगशालाओं और चार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य भी दिसंबर तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

*मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य*

कलेक्टर श्री तिवारी ने पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि मैदानी स्तर पर निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें। निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति और निर्धारित समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे होकर आमजन को उनका लाभ मिल सके।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में सनसनीखेज वारदात कोरियर संचालक पर फायरिंग, दीवार में लगी गोली; आरोपी की तलाश इंदिरा नगर में रात के समय हुई घटना से मचा हड़कंप, कुठला पुलिस ने शुरू की जांच

कटनी में सनसनीखेज वारदात कोरियर संचालक पर फायरिंग, दीवार में लगी गोली; आरोपी की तलाश इंदिरा नगर में रात के समय हुई घटना से मचा हड़कंप, कुठला पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.