कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा डीजे की ध्वनि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
कटनी पुलिस की अपील: आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है।
जिला नियंत्रण कक्ष: 7587615946थ


