MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
*निगमायुक्त ने जारी किया आदेश, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपकर निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश*
कटनी (19 अक्टूबर) – नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंगलवार 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले चल समारोह एवं माता प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगम प्रशासन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। नगर में आयोजित होने वाले प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के मद्देनजर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
*प्रतिमा विसर्जन हेतु 11 घाट चिन्हित*
निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं के विसर्जन विसर्जन हेतु नगर के विभिन्न 11 घाटों गाटर घाटके दो कृत्रिम जलकुंड, मोहनघाट, मसुरहा घाट, माई नदी घाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा, पीर बाबा निवार, बजरंग कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब में कृत्रिम कुण्डों कराने के निर्देश दिए है तथा प्रत्येक विसर्जन कुंड के लिए प्रभारी एवं सहयोगी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।
*तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे 175 अधिकारी कर्मचारी*
प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों की स्वच्छता सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन तथा विसर्जन कार्य में समन्वय बनाए रखने के लिए 175 अधिकारी कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 9 बजे से मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक के लिए निर्धारित की गई है।
*कटाएघाट एवं अमीरगंज तालाब विसर्जन हेतु प्रतिबंधित*
निगमायुक्त द्वारा जारी निर्देशानुसार कटाए घाट एवं अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। उक्त घाटों में भी तीन शिफ्ट में घाट प्रभारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए जाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
*समिति पदाधिकारियों से सहयोग की अपील*
निगम प्रशासन द्वारा नगर की दुर्गा प्रतिमा समिति के पदाधिकारियों से प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं नगर की सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।


