रिपोर्टर सीमा कैथवास
नवरात्र में विराजित माता महाकाली की भव्य आकर्षक प्रतिमा,साज-सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र….
नर्मदापुरम। नगर के हाउसिंग बोर्ड न्यास कॉलोनी स्थित मां शारदा काली मंदिर कमेटी आईटीआई में पिछले करीब 35 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी नवरात्र पर शक्ति की आराधना माता महाकाली की विशेष आकर्षक और भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शाम होते ही मंदिर परिसर की सुंदर पुष्प सजावट, आकर्षक रोशनी और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां पर नवरात्र भर सुबह से प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों की भीड़ पूजा अर्चन के लिए तांता लगा जाता है। नवरात्र में प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रम के तहत विगत दिवस भक्तिपूर्ण महिलाओं का गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर व्यवस्थापक
और आयोजक सोमेश मिश्रा ने बताया कि इस धार्मिक परंपरा की शुरुआत उनके पिता स्वर्गीय अशोक मिश्रा द्वारा सन् 1997 में विधिवत मां शारदा माता महाकाली मंदिर की स्थापना से की गई थी। उसके पूर्व से ही उनके पिताजी द्वारा माता महाकाली की मढ़ीया स्थापना कर पूजन पाठ किया जाता था। सोमेश मिश्रा की मां सुधा मिश्रा ने बताया कि तब से निरंतर माता महाकाली की सेवा पूरे विधि विधान से पूजा पाठ उनका परिवार करते चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि समय के साथ आयोजन का स्वरूप और अधिक भव्य होता गया है, लेकिन श्रद्धा और परंपरा आज भी उसी तरह कायम है। नवरात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता महाकाली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के गर्भ ग्रह में घट स्थापना के साथ ज्योत भी जल रही है। कमेटी के छोटे छोटे सदस्यों ने दशहरे के लिए रावण वध की तैयारी भी की गई है। नवमी तिथि पर देर शाम हवन पूर्णाहुति आयोजन हुआ। इससे पूर्व अभिषेक शर्मा भोपाल एवं तिवारी सिस्टर द्वारा देवी जागरण में माता के भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी भजन का लाभ अर्पण लिया।


