• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 18, 2026
in कटनी
0
*राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230

*बिहार, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कटनी में स्वागत।*

◆ *नशामुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश।*

◆ *नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति, जनसहयोग को बताया अभियान की सफलता का आधार।*
◆ *सम्माननीय एवं वरिष्ठ पत्रकारों सहित कटनी जिले की आवाम ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय बाइक रैली के जवानों का किया स्वागत।*

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत नशामुक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार को कटनी पहुंची। कटनी पुलिस द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कटनी श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के पत्रकार गणमान्य नागरिक, आम जनमानस सहित पुलिस एवं प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता का संदेश दिया।

*पुलिस अधीक्षक ने कहा—नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस*

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे के खिलाफ इस लड़ाई को सफल बनाने में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

*कलेक्टर ने नशामुक्त भारत के लिए जनभागीदारी को बताया आवश्यक*

कलेक्टर कटनी श्री आशीष तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। आज नशे की लत समाज को भीतर से खोखला कर रही है। विशेष रूप से सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं और समाज के लिए गंभीर चुनौती है।

उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए देश को नशामुक्त बनाना आवश्यक है। नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

*राष्ट्रीय एकता के साथ नशामुक्ति का संदेश*

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अंतर्गत निकाली गई इस मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर के नेतृत्व में घंटाघर रामलीला मंचन के लिए मिला स्थाई मंच, संस्कृति परंपरा को मिला महत्वपूर्ण स्थान,सुलभ कॉम्प्लेक्स की भी दिलाई सौगात धर्मप्रेमियों एवं नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

महापौर के नेतृत्व में घंटाघर रामलीला मंचन के लिए मिला स्थाई मंच, संस्कृति परंपरा को मिला महत्वपूर्ण स्थान,सुलभ कॉम्प्लेक्स की भी दिलाई सौगात धर्मप्रेमियों एवं नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.