MP NEWS CAST
मनीष गौतम 9993205230
कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने रविवार शाम कटनी शहर में पैदल भ्रमण कर 20 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक,आजाद चौक और आजाद चौक से गाटर घाट विसर्जन कुण्ड मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम श्री जितेन्द्र पटेल सहित बिजली विभाग के डीई शहर मुकेश महोबे एवं नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक उपस्थित रहे।
*अधिकारियों का दौरा अभी जारी है*


