रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष विकास पटेल के साथ जिले के सभी कृषि विस्तार अधिकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि कृषक द्वारा जलाई गई नरवाई में किसान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का दबाव अधिकारियों द्वारा बनाया जाता है।
जिसके कारण कृषि विस्तार अधिकारियों को ग्रामीण अंचल में काम करना बहुत मुश्किल हो रहा हैं। जिसमें महिला कृषि विस्तार अधिकारियों को विशेष रूप से समस्या उत्पन्न हो रही हैं । वह डर और तनाव में है। जिस किसान के खिलाफ वह प्राथमिकी दर्ज कराते हैं तो वह दुश्मनी रखने लगता है। एक किसान ने तो मानहानि का दावा तक लगा दिया था। वही उपसंचालक कृषि डॉ रविकांत सिंह ने देर शाम जिले के सभी कृषि विस्तार अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि शासन की दिशा निर्देशों का पालन करना है। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है,शासन के निर्देशानुसार कार्य करना है। किसानों को नरवाई ना जलाने के लिए जागरूक करना है। साथ ही अवगत कराया कि जो किसान नरवाई जलाएगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी और जुर्माना राशि भी अधिरोपित होगी।


