पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भ्रमण के दौरान बड़वारा पुलिस को ग्राम भुडसा में नउआ घाट मे एक नीले रंग का पॉवर ट्रेक कंपनी का एक ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अरविंद कुमार कोल पिता चुन्नीलाल कोल उम्र 26 साल निवासी भुड़सा थाना बड़वारा जिला कटनी का बताया । रेत के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका ।
ट्रेक्टर ट्राली को संबंधित मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया ।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, एवं आरक्षक आकाश रावत, की विशेष भूमिका रही।


