कटनी। शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के क्रम में गोबर कंपोस्ट निर्माण की साधारण एवं इंदौर विधि का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गतजानकारी दी गई कि बिना गोबर कंपोस्ट बनाएं अधसड़ा गोबर खेत में डालने से नींदा एवं दीमकमें वृद्धि तथा पोषक तत्वों की कमी से फसल उत्पादन कम होता है चार महीने में तैयार होने वाली गोबर कंपोस्ट को 20 से 25 टन प्रति हेक्टर उपयोग करने की वैज्ञानिक पद्धति को बताया गया। फसल उत्पादन के सिद्धांत के अंतर्गत टिकाऊ खेती पादप कीट रोग एवं खरपतवार बीज उत्पादन तथा प्रमाणीकरण कृषि में सूक्ष्म जीवों का महत्व मिट्टी की समस्याएं एवं उनका प्रबंधन अनाज के कीटों एवं चूहों का नियंत्रण फसल सूत्र कृमिरोगों आदि के प्रबंधन से उपज में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।


