• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में विकास कार्यों पर CEO कौर का सख्त रुख लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 14, 2026
in कटनी
0
कटनी में विकास कार्यों पर CEO कौर का सख्त रुख लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों की पूर्ति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र (सीसी) जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए त्वरित, संवेदनशील एवं परिणाममूलक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की निगरानी करने तथा लंबित कार्यों के निराकरण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपूर्ण निर्माण कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा अन्य विभागीय गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली गई। शालाओं के निरीक्षण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जनपद पंचायत कटनी के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिक नियोजन में वृद्धि के लिए नवीन कार्य प्रारंभ करने एवं कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण, ग्राम पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोतों में वृद्धि, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, उपायुक्त विकास श्री के.के. पांडेय, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 कैमोर में हादसे को न्योता! सड़क पर निर्माण सामग्री, खुली नाली बनी जानलेवा खतरा

🚨 कैमोर में हादसे को न्योता! सड़क पर निर्माण सामग्री, खुली नाली बनी जानलेवा खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.