MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
स्टेशन रोड स्थित ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग क्षेत्र को खाली कराने की कार्रवाई शुरू, निगम की जेसीबी ने शुरू की कार्यवाही
कटनी। नगर निगम कटनी ने स्टेशन रोड स्थित ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित हिस्से को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम आयुक्त तपस्या परिहार के कड़े निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बेसमेंट की पार्किंग पर किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया जा रहा है।
मौके पर भारी पुलिस बल और निगम अमला मौजूद
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। प्रशासन की निगरानी में बेसमेंट के पार्किंग क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।
टैक्स विवाद को लेकर पहले भी हो चुकी है सीज की कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले टैक्स (कर) न चुकाने के मामले में भी इस कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर निगम द्वारा सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब बेसमेंट में पार्किंग की जगह को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए निगम का यह ताजा एक्शन जारी है।


