• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, October 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र कटनी पुलिस अलर्ट, एएसपी के नेतृत्व में नगर में पैदल भ्रमण एवं मोबाइल पेट्रोलिंग*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 12, 2026
in कटनी
0
*नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र कटनी पुलिस अलर्ट, एएसपी के नेतृत्व में नगर में पैदल भ्रमण एवं मोबाइल पेट्रोलिंग*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

धार्मिक स्थलों, गरबा एवं रामलीला स्थलों सहित प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर रखी जा रही नजर*

कटनी। नवरात्रि पर्व एवं विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने तथा भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पैदल भ्रमण एवं मोबाइल पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह सहित पुलिस टीम द्वारा कटनी नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया गया।

पुलिस टीम का पैदल भ्रमण मिशन चौक से प्रारंभ होकर खेरमाई मंदिर, गरबा आयोजन स्थल, रामलीला स्थल, जलपा मढ़िया सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान धार्मिक स्थलों, प्रतिमा पंडालों, गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों तथा बाजार परिसरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की।

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिमा पंडालों, गरबा महोत्सव स्थलों, बाजार परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फिक्स पॉइंट स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भ्रमण के दौरान संबंधित स्थानों एवं दुकानों की चेकिंग कर संदिग्ध एवं आपत्तिजनक वस्तुओं पर नजर रखी गई। पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया गया।

कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.