• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, October 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

ढीमरखेड़ा और उमरियापान में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 193 विद्यार्थियों ने लिया लाभ

विद्यार्थियों को करियर चयन, व्यक्तित्व विकास और रोजगार-स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 12, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
ढीमरखेड़ा और उमरियापान में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 193 विद्यार्थियों ने लिया लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर के उचित विकल्पों की जानकारी देने तथा भविष्य के लिए सही शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा चुनने में मदद करने के लिए शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा एवं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में सोमवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, कटनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 193 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर करियर चयन और भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान जिला रोजगार कार्यालय के विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, व्यक्तित्व विकास, अपनी क्षमताओं की पहचान और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराते हुए अपनी रुचि एवं योग्यता का आकलन करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और सोच-समझकर भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को अपने कौशल और क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*ढीमरखेड़ा में 100 और उमरियापान में 93 विद्यार्थी शामिल*

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में आयोजित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कुल 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें 11 छात्र एवं 89 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं, शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में आयोजित कार्यक्रम में 93 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 15 छात्र एवं 78 छात्राएं शामिल थीं। इस प्रकार दोनों महाविद्यालयों में कुल 193 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। इनमें 26 छात्र एवं 167 छात्राएं शामिल रहीं।

*विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ने की पहल*

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाने, सही करियर विकल्प चुनने तथा रोजगारोन्मुखी अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार,* *67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त*

*जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार,* *67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.