कटनी (12 अक्टूबर) – नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,13 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जनसुनवाई में शहरवासी अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
महापौर श्रीमती सूरी बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से एक ही मंच पर सुनवाई और समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है
महापौर ने शहर वासियों से अपील की है कि वे 13 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।


